अहमदाबाद | चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के गुजरात के तटीय क्षेत्र से टकराने के बाद अनेक इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश शुरू हो गई है| खासकर तटीय क्षेत्र में अतिभारी बारिश हो रही है| जिसे देखते हुए अहमदाबाद समेत राज्य की कई स्कूलों में शुक्रवार को शैक्षिक कार्य बंद रखने की घोषणा की गई है| चक्रवात के असर को देखते हुए अहमदाबाद शहर और जिले की सभी स्कूलें शुक्रवार को बंद रहेंगी| अहमदाबाद जिला शिक्षाधिकारी ने एक परिपत्र जारी कर सभी स्कूलों को इसकी जानकारी दे दी है| अहमदाबाद के अलावा कच्छ, राजकोट, जामनगर, गिर सोमनाथ, बोटाद, नवसारी, खेडा, आणंद और बनासकांठा समेत 11 जिलों की सभी स्कूलें शुक्रवार को बंद रहेंगी| कई जिलों में 17 जून को भी स्कूलों में शैक्षिक कार्य बंद रखने की घोषणा की गई है| विद्यार्थियों की सुरक्षा के उद्देश्य से यह फैसला किया गया है|