नई दिल्ली । छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए रूट तैयार किया जा रहा है। यात्रा किस रूप में और कैसे बेहतर ढंग से छत्तीसगढ़ में पूरी हो इसके लिए पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश में 536 किलोमीटर की यात्रा होगी। इसके लिए कांग्रेस की ओर से 5 प्रदेश संयोजक के साथ 7 जिलों के लिए 14 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। 
राहुल गांधी की न्याय यात्रा के लिए पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल प्रदेश संयोजक बनाए गए हैं। वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए इन नेताओं को जिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। 
रायगढ़ जिला पर्यवेक्षक चंद्रदेव राय, अनिल अग्रवाल को बनाया गया।  सक्ति जिला पर्यवेक्षक गुरुमुख सिंह होरा, गुलाब कमरो को बनाया गया। जांजगीर जिला पर्यवेक्षक शैलेष पाण्डेय, विनय भगत को बनाया गया। वहीं कोरबा जिला पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी नोबेल वर्मा और यूडी मिंज को मिली है। वहीं सरगुजा जिला पर्यवेक्षक के रुप सफी अहमद, डॉ. जेपी श्रीवास्तव को काम दिया गया है।  सूरजपुर जिला पर्यवेक्षक के रुप में डॉ. प्रेम साय सिंह टेकाम, पारसनाथ राजवाड़े को बनाया गया।  बलरामपुर जिला पर्यवेक्षक के रुप में डॉ. प्रीतम राम एयर द्वितेंद्र मिश्रा को तय किया गया।