अमेरिका ने भारत को सौंपी 297 बहुमूल्य कलाकृतियां
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन दिवसीय अमेरिका यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन को बेशकीमती तोहफे दिए। मोदी ने राष्ट्रपति बाइडन को चांदी की विनटेज ट्रेन का मॉडल दिया। वहीं अमेरिका ने भारत को उसकी 297 प्राचीन बहुमूल्य कलाकृतियां सौंपी हैं। इन कलाकृतियां को भारत से तस्करी के जरिए विदेश ले जाया गया था। अमेरिका पिछले 10 साल में भारत को ऐसी 578 ऐतिहासिक वस्तुएं दे चुका है।
इसके साथ, 2014 के बाद से भारत द्वारा बरामद की गई प्राचीन वस्तुओं की कुल संख्या 640 हो गई है, अधिकारियों ने कहा, अकेले अमेरिका से लौटाई गई संख्या 578 होगी। यह किसी भी देश की तरफ से भारत को लौटाई गई सांस्कृतिक कलाकृतियों की अधिकतम संख्या है।

आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल