वियतजेट का इस वर्ष 2.7 करोड़ यात्री परिवहन का लक्ष्य
नई दिल्ली । विमानन कंपनी वियतजेट ने चालू वर्ष में 2.7 करोड़ हवाई यात्री परिवहन का लक्ष्य तय किया है। कंपनी ने वर्ष 2023 में 2.53 करोड़ यात्रियों के साथ 133,000 उड़ानों का संचालन किया, जो सालाना 183 प्रतिशत की वृद्धि है। इसमें से 76 लाख से अधिक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों ने वियतजेट की सेवाओं का उपयोग किया। कंपनी ने कहा कि चालू वर्ष की पहली तिमाही में 63 लाख यात्रियों ने उसकी सेवाओं का उपयोग किया है और इस दौरान लगभग 34,500 उड़ानों का सुरक्षित संचालन किया गया। विमानन कंपनी का औसत लोड फैक्टर दर 87 प्रतिशत तक पहुंच गया और तकनीकी विश्वसनीयता दर 99.6 प्रतिशत रही।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान