इंदौर में सुबह 6 बजे से वोटिंग शुरू
इंदौर में लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार सुबह छह बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई। भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लाइनें लगना शुरू हो गई हैं। इंदौर के फिटनेस ग्रुप्स ने सुबह छह बजे से ही वोट डालना शुरू कर दिया। शहर में बड़ी संख्या में साइकिलिंग, मार्निंग वाकर्स और योगा ग्रुप्स हैं। सभी ने पहले वोट डाला और फिर व्यायाम करने के लिए निकले।
इंदौर के 56 दुकान पर मतदान करके आने वालों को सुबह 9 बजे तक फ्री पोहा जलेबी मिलेगा। इसके साथ बुजुर्गों और पहली बार मतदान करने वालों को आइस्क्रीम भी फ्री मिलेगी।

वन मंत्री कश्यप ने नारायणपुर में 65 करोड़ 96 लाख रूपए से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
पत्थरों में दर्ज इतिहास: जहाँ हर पत्थर कहती है एक कहानी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
झीरम घाटी पर विजय शर्मा का बड़ा बयान, नक्सलवाद खत्म होने पर देंगे श्रद्धांजलि
दुर्ग में भड़काऊ वीडियो पर कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार