महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक 19 वर्षीय महिला पर उसके दोस्त ने दिनदहाड़े हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। अधिकारी ने बताया कि यह घटना सदाशिव पेठ के पेरुगेट इलाके में सुबह के 10 बजे घटी।पीड़िता और आरोपी दोनों ही एकसाथ एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और कुछ दिन पहले ही लड़की ने उससे बात करना छोड़ दिया था। पुलिस उपायुक्त संदीप सिंह गिल ने कहा- आज सुबह अपने मित्र के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होने जा रही महिला के पास युवक पहुंचा और उससे बाते करने लगा। हालांकि, महिला बात करने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। जिसके बाद युवक ने हथियार निकालकर महिला पर हमला कर दिया।

इस दौरान महिला के दोस्त ने हस्तक्षेप किया और हमलावर को रोकने की कोशिश की और इस बीच महिला जान बचाकर भागने में कामयाब रही। हमलावर ने महिला का पीछा करने लगा लेकिन आसपास के लोगों ने उसे रोक लिया। अधिकारी ने बताया कि इस हमले में महिला के सिर और हाथ में मामूली चोट आई है और उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दिया गया है।सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि महिला अपने मित्र के साथ दो पहिया वाहन में सवार होने जा रही थी, तभी आरोपी महिला के पास आया और उससे बात करने की कोशिश करने लगा। दो पहिया पर सवार व्यक्ति आरोपी को रोकने की कोशिश करता है, लेकिन तभी वह अपने बैग से धारदार हथियार निकालकर उस पर हमला करने लगा। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।