सागर ।    बुंदेलखंड के योग गुरु आचार्य विष्णु आर्य का दावा है कि वह योग की विभिन्न क्रियाओं और देसी औषधियां से एक हफ्ते में इन बीमारियों पर कंट्रोल कर सकते हैं। इन बीमारियों से परेशान मरीजों के लिए उन्होंने 7 दिन का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया है, जो 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक चलेगा। सागर शहर के मोती नगर चौराहे के पास स्थित योग निकेतन प्रशिक्षण संस्थान में योगाचार्य के मार्गदर्शन में लाभ ले सकते हैं। वहीं इसके अलावा वह रोजाना सुबह 6:30 से 8:00 तक भी नि:शुल्क योग क्लास लेते हैं। जिसमें युवक युवतियों महिला पुरुष बुजुर्ग शामिल होते हैं। 

विद्यासागर महाराज का योग से किया था इलाज

84 साल के योग गुरु योगाचार्य विष्णु आर्य पिछले 60 साल से योग से जुड़े हुए हैं और 50 साल से नियमित योग प्रशिक्षण संस्थान में अपनी नि:शुल्क सेवाएं दे रहे। योगाचार्य विष्णु आर्य 40 साल पहले आचार्य विद्यासागर जी महाराज के साथ रहकर भी योग क्रियाओं और औषधीय से इलाज कर चुके हैं।

मोबाइल की वजह से कम उम्र में बीमारियां

योग आचार्य विष्णु आर्य ने बताया कि आजकल मोबाइल लैपटॉप कंप्यूटर और टीवी की वजह से लोगों को कम उम्र में ही इस तरह की बीमारियां होने लगी है। इन सब का केवल एक ही इलाज है वह है योग, इन बीमारियों के लिए अलग-अलग तरह का योग कराया जाता है, जिससे आराम लगता है। सागर के अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग यहां पर आते हैं। यहां पर शंकराचार्य भी आ चुके हैं। यह उनका सौभाग्य है कि विद्यासागर महाराज का योग करने के लिए उन्हें मौका मिला था। बता दें कि पहले दिन यहां बढ़ी संख्या में पहुंचे विधार्थियों के शैक्षणिक विकास में योग के महत्व पर चर्चा की, उन्होंने कहा की जब शरीर और मन स्वस्थ रहेगा तभी हम अपना कैरियर बेहतर बना सकते है। शैक्षणिक विकास में योग से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।